AIBE तैयारी दूसरे महत्वपूर्ण कानून की 2️⃣

                                   2️⃣



    अखिल भारतीय बार परीक्षा 20 ( AIBE-XX ) 30 नवंबर 2025 को आयोजित होने जा रही है. परीक्षा के आवेदन आदि की सम्पूर्ण जानकारी हम आपको अपने ब्लॉग ( AIBE-XX पूरी जानकारी एक साथ ) में दे चुके हैँ. इसके साथ ही अपने पूर्व ब्लॉग में हम आपको -संवैधानिक विधि की तैयारी के बारे में भी बता चुके हैं, जिसके बारे में अगर आप हमारे ब्लॉग और यू ट्यूब व्लॉग से जुड़े हुए हैं तो जान ही गए होंगे, आज हम आपके लिए लेकर आये हैं परीक्षा में आने वाले दूसरे क़ानून दंड प्रक्रिया सहिता (CrPC) / भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की तैयारी-

 ➡️ दंड प्रक्रिया सहिता (CrPC) / भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS)-

🌑 दंड प्रक्रिया सहिता (CrPC) जो कि अब भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) में परिवर्तित हो गई है उसमें से लगभग 10 अंक के MCQ अर्थात mutiple choice question मतलब बहुविकल्पीय प्रश्न आपसे पूछे जायेंगे.

➡️ दड प्रक्रिया सहिता (CrPC) / भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के अध्ययन का महत्व-

     यह क़ानून आपराधिक न्याय प्रक्रिया को नियंत्रित करता है। इससे संबंधित प्रश्न प्रक्रियात्मक होते हैं और आपराधिक मामले के विभिन्न चरणों को लेकर आपकी समझ का परीक्षण करते हैं।

➡️ सही उत्तर के लिए आप दें इन धाराओं पर ध्यान-

🌑 आपराधिक न्यायालयों की परिभाषा और पदानुक्रम, जिसके लिए आप भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023  के अध्याय 1 और अध्याय 2 की संबंधित धाराओं का अवलोकन कर सकते हैं.

🌑 व्यक्तियों की गिरफ्तारी arrest of persons के लिए आप भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के अध्याय 5 का अध्ययन कीजिये.

🌑 उपस्थिति के लिए मजबूर करने की प्रक्रिया (समन, वारंट) के लिए आप भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के अध्याय 6 के भाग-क और ख का अध्ययन कीजिये, साथ ही चैप्टर-1 में दी गई परिभाषा का भी अध्ययन जरूर कीजिये.

🌑 पुलिस को सूचना (FIR) और जांच करने की उनकी शक्तियाँ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के अध्याय 13 में दी गई हैँ उनका गहराई से अध्ययन कीजिये.

🌑 ज़मानत और अग्रिम ज़मानत से संबंधित धाराएं 478 से लेकर 496 तक अध्याय 35 में सम्मिलित हैँ, उनका अध्ययन कीजिये और इनसे संबंधित परिभाषित अपराध के लिए अध्याय 1 का अवलोकन कीजिये.

🌑 अध्याय 18 का अध्ययन कर आरोपों के प्ररूप और संयोजन के बारे में विस्तार से जानिए.

🌑 ट्रायल प्रक्रियाओं का विस्तार से अध्ययन कीजिये अध्याय 19-20-21-22 के अध्ययन द्वारा विशेषकर सत्र न्यायालय के समक्ष विचारण का अध्ययन गंभीरता से करें और स्टिकी नोट्स भी बनायें.

🌑 अध्याय 23 का अध्ययन कर सौदा अभिवाक plea bargaining के बारे में भी जरूर पढ़ें.

➡️ सफलता के लिए महत्वपूर्ण तरीका तैयारी का-

 ✒️ आपराधिक कार्यवाही के प्रारम्भ का मुख्य चरण है FIR, सबसे पहले आप FIR दर्ज होने से लेकर फैसला आने तक  पुरे आपराधिक मामले का एक फ्लोचार्ट बनाएं। अब आप जानिए फ्लोचार्ट के बारे में-

🌑 फ़्लोचार्ट 

आपराधिक प्रक्रिया में फ़्लोचार्ट प्रक्रिया को दृश्य रूप से प्रस्तुत करते हैं, जिससे चरणों को समझना आसान हो जाता है, अड़चनें पहचानी जा सकती हैं, और दक्षता बढ़ाई जा सकती है। ये आरेख प्रक्रिया की एक बड़ी तस्वीर प्रदान करते हैं, जिससे न्याय प्रणाली के जटिल प्रवाह, जैसे अपराध की रिपोर्ट से लेकर सज़ा तक, को समझना आसान हो जाता है। 



🌑आपराधिक प्रक्रिया में फ़्लोचार्ट का महत्व:

✒️ स्पष्टता और दृश्यता: फ़्लोचार्ट एक जटिल प्रक्रिया को सरल, समझने योग्य चरणों में तोड़ते हैं, जिससे हर कोई प्रक्रिया के प्रवाह को आसानी से समझ सके। 

✒️ दक्षता बढ़ाना: ये अकुशलता और बर्बादी वाले क्षेत्रों को उजागर करते हैं, जिससे आवश्यक चरणों पर ध्यान केंद्रित किया जा सके और प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित किया जा सके। 

✒️ समस्याओं की पहचान: फ़्लोचार्ट प्रक्रिया में अड़चनों, खामियों और अनावश्यक चरणों को खोजने में मदद करते हैं, जिन्हें बाद में सुधारा जा सकता है। 

✒️ प्रक्रिया में सुधार: फ़्लोचार्ट के माध्यम से प्रक्रिया के कम स्पष्ट पहलुओं को देखा जा सकता है, जिससे उसमें सुधार किया जा सके और उसे और कुशल बनाया जा सके। 

✒️ सामूहिक समझ: सभी शामिल पक्षों को एक ही प्रक्रिया का दृश्य निरूपण मिलता है, जिससे उनके बीच बेहतर समझ और समन्वय स्थापित होता है। 

✒️ डेटा का बेहतर प्रवाह: यह समझने में मदद करता है कि किस चरण में किस प्रकार के डेटा की आवश्यकता है और उसका आउटपुट क्या होगा, जिससे डेटा के प्रवाह को बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जा सके। 

✒️ प्रक्रिया का दस्तावेजीकरण: यह एक विकसित होते आरेख के रूप में कार्य करता है, जो प्रक्रिया के हर चरण को रिकॉर्ड करता है और एक संदर्भ प्रदान करता है।

साथ ही, BNSS की Bare Act में गिरफ्तारी, ज़मानत और जांच से संबंधित अध्यायों पर स्टिकी नोट्स लगाएं, क्योंकि इन पर अक्सर प्रश्न पूछे जाते हैं।

➡️ स्टिकी नोट्स 

1️⃣ कागज़ के छोटे, रंगीन टुकड़े होते हैं जिनके पीछे एक चिपकाने वाली पट्टी लगी होती है, जिससे वे अस्थायी रूप से किसी भी सतह पर चिपकाए जा सकते हैं और बाद में बिना कोई अवशेष छोड़े हटाए जा सकते हैं. यह विचारों को याद रखने, रिमाइंडर लिखने या महत्वपूर्ण जानकारी को हाइलाइट करने के काम आते हैं. जैसे कि आपने अपने सीनियर अधिवक्ताओं और कोर्ट की फाइल्स में भी देखा होगा, जिनमें महत्वपूर्ण मुद्दों और संलग्नकों को हाईलाइट करने के लिए स्टिकी नोट्स लगाए जाते हैं.



2️⃣ स्टिकी नोट किसी रिकॉर्ड के सारांश दृश्य पर हाइलाइट की गई टिप्पणी होती है। जब किसी रिकॉर्ड पर कई टिप्पणियाँ हों और आप उपयोगकर्ताओं का ध्यान आकर्षित करने के लिए किसी विशेष टिप्पणी को हाइलाइट करना चाहते हों, तो आप उसे स्टिकी नोट के रूप में प्रदर्शित कर सकते हैं।




आगे और भी लॉ लेकर आ रहे हैँ, जल्दी से सब्सक्राइब कीजिये व्लॉग @IndianLawSK28 को और ब्लॉग http://shalinikaushikadvocate.blogspot.com को, पोस्ट को लाइक और शेयर करना न भूलें साथ ही पोस्ट को लेकर अपनी समस्या और अनुभव जरूर बतायें.

धन्यवाद 🙏🙏

द्वारा 

शालिनी कौशिक 

एडवोकेट 

कैराना (शामली )

टिप्पणियाँ

  1. AIBE LAW की गहराई से तैयारी कराने के लिए हार्दिक धन्यवाद MA'AM 🙏🙏

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मृतक का आश्रित :अनुकम्पा नियुक्ति

rashtriya vidhik sewa pradhikaran

यह संविदा असम्यक असर से उत्प्रेरित