संदेश

UP Marriage Registration Rules लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

उत्तर प्रदेश में मैरिज रजिस्ट्रेशन के नियम बदले

चित्र
       Shalini Kaushik Law Classes ( मैरिज रजिस्ट्रेशन के नियम बदले-उत्तर प्रदेश ) उत्तर प्रदेश में मैरिज रजिस्ट्रेशन के नियम 6 जून 2025 से बदल दिए गए हैं. शुक्रवार 6 जून 2025 को इसे लेकर आदेश जारी किया गया था. शनिदेव बनाम यूपी सरकार के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के अनुपालन में नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. ➡️ मैरिज रजिस्ट्रेशन के बदले नियम क्या क्या-    अब शादी का रजिस्ट्रेशन शादी वाली जगह के आधार पर नहीं बल्कि शादी की जगह की तहसील के सब रजिस्ट्रार कार्यालय में किया जाएगा. जहां वर-वधू या उनके माता-पिता रहते हैं. शादी रजिस्ट्रेशन के दौरान परिवार के एक सदस्य को भी वहां मौजूद रहना होगा और यदि वह नहीं आ सकता है तो शादी कराने वाले पंडित, मौलवी या पादरी को सब-रजिस्ट्रार के कार्यालय मे गवाही के लिए आना होगा. ➡️ बिना गवाही शादी का पंजीकरण नहीं- अगर किसी वजह से परिवार का सदस्य नहीं आ सकता तो शादी कराने वाले पंडित, मौलवी या पादरी को सब रजिस्ट्रार के कार्यालय में आना होगा. उनकी गवाही के बाद ही शादी रजिस्टर हो सकेगी.इतना ही नहीं एक पेन ड्राइव में शादी का...