संदेश

AIBE XX -9️⃣ BCI rules ( नंबर दिलाने वाला आसान क़ानून ) लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

AIBE XX -9️⃣ BCI rules ( नंबर दिलाने वाला आसान क़ानून )

चित्र
  कुल 10 दिन रह गए हैँ आपके पास परीक्षा की तैयारी के लिए, अखिल भारतीय बार परीक्षा के लिए परीक्षार्थी वर्तमान में बहुत व्यस्त हैं. कचहरी में लॉ बुक्स विक्रेता AIBE XX के परीक्षार्थी के लिए बहुत सी पुस्तकें लेकर आ रहे हैं जिनसे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की जा सके. पुस्तकों में बेयर एक्ट्स के साथ साथ गाइड्स भी हैं किन्तु आपके लिए लाभदायक हैं हर तरह से बेयर एक्ट्स क्योंकि आपको परीक्षा हॉल में केवल बेयर एक्ट्स ले जाने की ही परमिशन होती है और यदि आपने बेयर एक्ट्स से ही अध्ययन किया है तो आपको परीक्षा में आये प्रश्नों का उत्तर देने के लिए विकल्प ढूंढने में भी आसानी रहती है.  AIBE XX के लिए महत्वपूर्ण क़ानून नम्बर 8️⃣ अपकृत्य कानून (Law of Torts -Motor Vehicles Act और Consumer Protection Act सहित) के बाद हम आपके लिए लाये हैं AIBE XX -9️⃣ BCI rules ( नंबर दिलाने वाला आसान क़ानून )जिसे आप ब्लॉग कानूनी ज्ञान पर पढ़ सकते हैं और यू ट्यूब व्लॉग @IndianLawSK28 पर सुन सकते हैं. ➡️ कुल प्रश्न - व्यावसायिक नैतिकता और कदाचार के मामले  के बीसी आई रूल्स से संबंधित 4 प्रश्न आएंगे जो कि 4 नम्बर ...