हज यात्रा पूर्ण अधिकार नहीं - इलाहाबाद हाई कोर्ट
एक मामले में दोषसिद्धि से पहले अपीलकर्ता-जाहिद द्वारा अपनी पत्नी के साथ हज यात्रा के लिए आवेदन किया गया. साथ ही हज यात्रा के लिए जाहिद द्वारा शुल्क भी जमा कर दिया गया था। जिसके बाद उन्हें 4 मई, 2025 से 16 जून, 2025 तक निर्धारित हज यात्रा पर जाने के लिए चयनित कर लिया गया था । इस बीच उन्हें बहराइच के एडिशनल सेशन जज द्वारा IPC की धारा 304/34 के तहत 10 साल और IPC की धारा 323 के तहत छह महीने की सजा सुनाई गई। सजा के आदेश को चुनौती देते हुए जाहिद ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपील दायर की, साथ ही, हज के लिए विदेश यात्रा की अनुमति मांगने एक एक छोटी जमानत याचिका भी दायर की। जाहिद की याचिका के समर्थन में एडवोकेट द्वारा सैयद अबू अला बनाम एनसीबी 2024 लाइव लॉ (दिल्ली) 334 दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का सहारा लिया गया , जिसमें दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा 2010 में एन डी पी एस एक्ट के तहत दोषी ठहराए गए 73 वर्षीय व्यक्ति को हज करने के लिए विदेश यात्रा करने की अनुमति दी गई थी क्योंकि हज यात्रा इस्लामी आस्था में बहुत महत्व रखती है। दूसरी ओर, सरकारी वकील द्वारा उनकी अल्पकालिक जमानत का विरोध किया गया. ...