संदेश

साइबर क्राइम लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

साइबर क्राइम नई ऊंचाइयों पर

चित्र
  व्हाट्सएप जैसे ऐप का इस्तेमाल करने वाले अब सावधान हो जाएं क्यूंकि अब जो साइबर ठगी करने का नया तरीका साइबर ठगों द्वारा अपनाया जा रहा है उसके लिए ऐसे ही ऐप का इस्तेमाल किया जा रहा है जिनसे फोटो को डाउनलोड किया जा सकता है। साथ ही, इसके शिकार ऐसे लोगों को भी बनाया जा सकता है जो नेट बैंकिंग का प्रयोग करते ही नहीं है.  साइबर ठगों ने इस नये तरीके को अपनाकर एक व्यापारी  से 2.10 लाख रुपये उड़ा लिए . ठगों द्वारा व्हाट्सएप पर एक अज्ञात व्यक्ति की फोटो भेजकर व्यापारी के मोबाइल को हैक कर लिया गया और उसके खाते से पैसे उड़ा लिए गए . व्यापारी ने बताया कि उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया. फोन करने वाले ने कहा कि उसने मेरे व्हाट्सएप पर एक फोटो भेजा और उन्हें पहचानने के लिए कहा. जब व्यापारी द्वारा फोटो डाउनलोड किया गया तो वह एक बुजुर्ग शख्स की तस्वीर थी, जिसे वे पहचान नहीं सके.इसके बाद व्यापारी द्वारा आने वाली अगली कई कॉल को नजरअंदाज कर दिया गया लेकिन जब लगातार फोन आता रहा तो व्यापारी ने एक बार फिर रिसीव कर लिया और बुजुर्ग को न पहचानने की बात कहकर फोन रख दिया. जिसके एकदम बाद उ...