ई रिक्शा में संगीत बजाना-उत्तर प्रदेश में गैरकानूनी
उत्तर प्रदेश में, खास तौर पर लखनऊ में, ई-रिक्शा में तेज आवाज में संगीत बजाने पर रोक है, और ऐसा करने पर चालान काटा जा सकता है. ऐसा इसलिए है क्योंकि तेज आवाज में संगीत बजाने से यात्रियों, विशेषकर महिलाओं,बुजुर्गों और बच्चों को परेशानी होती है, और यह यातायात नियमों का उल्लंघन भी है. मोटर वाहन अधिनियम के तहत वाणिज्यिक वाहनों में संगीत बजाना प्रतिबंधित है. 2 वर्ष पहले दैनिक भास्कर मे प्रकाशित समाचार के अनुसार कानपुर ट्रैफिक पुलिस ने मनमानी कर रहे ई-रिक्शा चालकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया था. कानपुर में ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ अभियान शुरू कर ई-रिक्शा में म्यूजिक बजाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने 275 ई-रिक्शा से म्यूजिक सिस्टम हटवाया। इसके साथ ही चेतावनी दी कि अगर दोबारा ई-रिक्शा में म्यूजिक बजते पाया गया तो सीज कर दिया जाएगा। ➡️ कानून और कारण-- 🌑 यात्रियों को परेशानी: लखनऊ में ई-रिक्शा चालकों को म्यूजिक बजाने से रोका गया है क्योंकि इससे यात्रियों, खासकर महिलाओं,बुजुर्गों और छोटे बच्चों को काफी असुविधा होती है. 🌑 यातायात नियमों का उल्लंघन...