SIR का फॉर्म भरना है-ऑनलाइन
उत्तर प्रदेश के जिलों में गणना प्रपत्र, फार्म-6 और फार्म-S पर्याप्त संख्या में उपलब्ध है। इनका उपयोग नए मतदाताओं को जोड़ने, मृत या शिफ्टेड मतदाताओं को हटाने, माइग्रेशन अपडेट करने और बिखरे वोटरों को एक बूथ पर समायोजित करने में होगा। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) शुरू होने के बाद उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों, तहसीलों, कस्बों में ज्यादातर घरों में बीएलओ पहुंच चुके हैं। दावा यह किया जा रहा है कि 96 प्रतिशत से अधिक गणना प्रपत्र बांटे जा चुके हैं। एक सवाल अब भी सबसे अधिक पूछा जा रहा है कि पुरानी वोटर लिस्ट का विवरण कहां से मिलेगा और इसे कैसे भरें? कई लोगों के पास वोटर आईडी और EPIC नंबर भी नहीं है। कुछ का कहना है कि बीएलओ ने बताया कि ECI की वेबसाइट से Electoral Roll PDF 2003 डाउनलोड करें। ➡️ SIR फॉर्म भरने के संबंध में खास दिशा-निर्देश- ( ऑनलाइन) 🌑 मतदाता सूची से जुड़े सुझाव या शिकायत adeo-gbn@nic.in पर भेजें। 🌑 कौन-कौन से विवरण देने होगे- 1️⃣ जन्म तिथि (DD/MM/YYYY) 2️⃣ आधार सख्या (वैकल्पिक) 3️⃣ मोबाइल न...