बार कौंसिल ऑफ़ उत्तर प्रदेश चुनाव 2025-26( सम्पूर्ण जानकारी )
बार कौंसिल ऑफ़ उत्तर प्रदेश के 2025-26 के चुनाव का शंखनाद हो चुका है. आज हम आपको बार कौंसिल ऑफ़ उत्तर प्रदेश के चुनावों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे हैँ. जिसे आप क्रमवार रूप से समझ सकते हैं- ➡️ यूपी बार काउंसिल चुनाव की प्रक्रिया- उत्तर प्रदेश बार काउंसिल का चुनाव वकीलों के सबसे बड़े लोकतांत्रिक चुनावों में से एक माना जाता है. इस चुनाव में अधिवक्ता केवल एक ही श्रेणी के पद के लिए मतदान करते हैं. ये पद बार काउंसिल के सदस्य होते हैं. प्रदेश में कुल 25 सदस्यों का चुनाव किया जाता है. वही सदस्य बाद में चेयरमैन और वाइस चेयरमैन चुनते हैं. मतदाताओं का सीधा वोट सिर्फ बार काउंसिल के सदस्यों के लिए ही डाला जाता है. अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए अलग से चुनाव नहीं होता.प्रदेश भर के वकीलों को अपनी सर्वोच्च संस्था के लिए अध्यक्ष या उपाध्यक्ष प्रत्यक्ष रूप से चुनने का अधिकार नहीं होता. चुने गए 25 सदस्य ही अपने बीच वोटिंग कर दोनों पदों का चयन करते हैं. ➡️ आंतरिक चुनाव से तय होंगे बाकी पद : यूपी बार काउंसिल के चुनाव में अधिवक्ता सीधे तौर पर केवल 25 सदस्यों का चुनाव करते हैं. इन्हीं 25 सदस्यो...