जनगणना का दूसरा चरण और महिलाएं
(जनगणना 2027 का दूसरा चरण और महिलाएं)
जनगणना 2027 का आगामी चरण पूरे भारत में फ़रवरी 2027 मे आरंभ होने जा रहा है. आगामी जनगणना के दौरान महिलाओं से फर्टिलिटी (प्रजनन क्षमता) से जुड़े तीन विशेष सवाल पूछे जाएंगे, जिनके जवाब सीधे महिलाओं से ही लिए जाएंगे। साथ ही जनगणना 2027 के दूसरे चरण (जनसंख्या गणना) में प्रगणकों (Census Enumerators / सरकारी कर्मचारियों) द्वारा घर-घर जाकर या स्वयं गणना (Self-Enumeration) पोर्टल के माध्यम से महिलाओं से तीन विशेष सवालों के साथ साथ कुछ और सवाल पूछे जाएंगे।
🟥 महिलाओं से तीन विशेष सवाल-
⚫ सवाल 31-(वर्तमान में जीवित बच्चों की संख्या): इसमें महिला को अब तक जन्मे जीवित बच्चों की कुल संख्या बतानी होगी। यदि महिला ने दो शादियां की हैं, तो पहले पति से हुई संतानों की गिनती भी उसी महिला की संतान में की जाएगी। वहीं, यदि दूसरे पति की पहले से कोई संतान है, तो उसकी गिनती इस महिला की संतानों में नहीं होगी।
⚫ सवाल 32 - अब तक पैदा हुए बच्चों की कुल संख्या): इसमें महिला को उन सभी बच्चों की संख्या बतानी होगी जो पैदा हुए थे (चाहे बाद में उनकी मृत्यु हो गई हो)। इसमें उन बच्चों को शामिल नहीं किया जाएगा जो मृत पैदा हुए थे (मृत जन्म/Stillborn)।
⚫ सवाल 33- (पिछले एक साल में जीवित बच्चों की संख्या): इसमें एक तय समय-सीमा (4 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 के बीच) में जन्म लेने वाले जीवित बच्चों का ब्योरा दर्ज किया जाएगा।
🟥 अन्य सवाल -
♦️कोविड-19 टीकाकरण: वर्तमान में विवाहित महिलाओं से कोरोना वायरस (Covid-19) वैक्सीन लगवाने के स्थान के बारे में सवाल पूछा जाएगा।
♦️अन्य सामान्य व व्यक्तिगत जानकारी: इसके अलावा महिलाओं का नाम, आयु, वैवाहिक स्थिति, विवाह के समय की आयु, शिक्षा, डिजिटल साक्षरता, रोजगार और बैंक खातों की कुल संख्या से जुड़े सवाल भी पूछे जाएंगे।
🟥 सवाल कहाँ और कैसे पूछे जाएंगे?
♦️ घर-घर जाकर (Field Enumeration): सरकारी अधिकारी/प्रगणक सीधे घर-घर जाकर परिवार अनुसूची (Household Schedule) के माध्यम से यह जानकारी दर्ज करेंगे।
♦️ डिजिटल/स्वयं गणना (Self-Enumeration): नागरिक चाहें तो आधिकारिक जनगणना पोर्टल या डिजिटल माध्यम से स्वयं (Self-Enumeration) भी ये विवरण भर सकेंगे।
🟥 समय और क्षेत्र:
यह दूसरा चरण (जनसंख्या गणना) पूरे भारत में फरवरी 2027 में प्रस्तावित है। वहीं लद्दाख, और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड के बर्फीले/दुर्गम क्षेत्रों में यह सितंबर 2026 में या निर्धारित विशेष तिथियों पर संपन्न होगा।
इसलिए तैयार हो जाएं भारतीय महिलाएं जनगणना 2027 के दूसरे चरण में स्वयम से जुड़े विशेष सवालों के जवाब देने के लिए और अगर किसी सवाल को लेकर उलझन में हैं तो कमेन्ट सेक्शन में लिखें आपकी समस्या का समाधान अवश्य किया जाएगा. धन्यवाद 🙏🙏
द्वारा
शालिनी कौशिक
एडवोकेट
कैराना (शामली)

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें