संदेश

Census2027 Women census2027 Shalini Kaushik law classes लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जनगणना का दूसरा चरण और महिलाएं

चित्र
  (जनगणना 2027 का दूसरा चरण और महिलाएं)  जनगणना 2027 का आगामी चरण पूरे भारत में फ़रवरी 2027 मे आरंभ होने जा रहा है. आगामी जनगणना के दौरान महिलाओं से फर्टिलिटी (प्रजनन क्षमता) से जुड़े तीन विशेष सवाल पूछे जाएंगे, जिनके जवाब सीधे महिलाओं से ही लिए जाएंगे। साथ ही जनगणना 2027 के दूसरे चरण (जनसंख्या गणना) में प्रगणकों (Census Enumerators / सरकारी कर्मचारियों) द्वारा घर-घर जाकर या स्वयं गणना (Self-Enumeration) पोर्टल के माध्यम से महिलाओं से तीन विशेष सवालों के साथ साथ कुछ और सवाल पूछे जाएंगे। 🟥 महिलाओं से तीन विशेष सवाल- ⚫ सवाल 31 -(वर्तमान में जीवित बच्चों की संख्या): इसमें महिला को अब तक जन्मे जीवित बच्चों की कुल संख्या बतानी होगी। यदि महिला ने दो शादियां की हैं, तो पहले पति से हुई संतानों की गिनती भी उसी महिला की संतान में की जाएगी। वहीं, यदि दूसरे पति की पहले से कोई संतान है, तो उसकी गिनती इस महिला की संतानों में नहीं होगी। ⚫ सवाल 32 -  अब तक पैदा हुए बच्चों की कुल संख्या): इसमें महिला को उन सभी बच्चों की संख्या बतानी होगी जो पैदा हुए थे (चाहे बाद में उनकी मृत्यु हो गई हो)।...