जनगणना 2027-1 अप्रैल से शुरू

 


1 अप्रैल 2026 से जनगणना का पहला चरण आरम्भ होने जा रहा है. डिजिटल तरीके से संकलित और सम्पन्न होने वाले जनगणना कार्यक्रम में आंकड़े डिजिटल रूप से ही संग्रहित होंगे और देश के नागरिको से उनके घर जाकर जनगणना कर्मी 34 सवाल पूछेंगे. 

     संविधान के आर्टिकल 69 के तहत होने वाली जनगणना 16 वीं जनगणना है. ये पूरी तरीके से गोपनीय रहेगी और आरटीआई से भी इसकी जानकारी प्राप्त करने का किसी को अधिकार नहीं होगा. 

Census 2027 - जनगणना 2027 नोटिफिकेशन - 

1️⃣ जनगणना 2027 गजट अधिसूचना 16 जून 2025 को जारी की गई. 

2️⃣ पहले चरण (First Phase) की अवधि की अधिसूचना 07 जनवरी 2026 को जारी. 

3️⃣ हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन ( HOL) अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच 30 दिनों में पूरा किया जाएगा. 

4️⃣ सेल्फ एन्यूमरेशन (Self Enumeration) हाउस लिस्टिंग से ठीक पहले 15 दिनों की अवधि में होगा. 

5️⃣ पहले चरण के प्रश्नों की अधिसूचना 22 जनवरी 2026 को जारी की गई. 

6️⃣ दूसरे चरण की अवधि और प्रश्नों की अधिसूचना बाद में जारी की जाएगी. 

7️⃣ जाति गणना (Caste Enumeration) जनगणना के दूसरे चरण में की जाएगी. 

पूछे जाने वाले सवालों की पृष्ठभूमि - 

1️⃣ घर की बनावट: आपके घर के फर्श, दीवार और छत में किस सामग्री (मटेरियल) का इस्तेमाल हुआ है?

2️⃣ परिवार का मुखिया: आपके घर के मुखिया का नाम, लिंग और वह किस समुदाय (GEN, SC, ST या अन्य) से ताल्लुक रखते हैं?

3️⃣ सुविधाएं और वाहन: आपके घर में पीने का पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं कैसी हैं? आपके पास किस तरह के वाहन (साइकिल, स्कूटर, कार आदि) हैं?

4️⃣ खान-पान: आपके परिवार का मुख्य खान पान क्या है? अर्थात आपका परिवार मुख्य रूप से किस अनाज (Cereal) का सेवन करता है? 

5️⃣ शादीशुदा जोड़े: घर में रहने वाले विवाहित जोड़ों की संख्या समेटे यह प्रश्न (ल‍िव-इन कपल्स वाले नियम को लागू करता है ).लिव-इन कपल्स को सरकार की तरफ से जारी हुए FAQ के अनुसार, अगर कोई लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा जोड़ा अपने संबंध को स्थिर मानता है, तो उसे शादीशुदा जोड़े के रूप में दर्ज किया जाएगा। यह स्पष्टीकरण जनगणना के सेल्फ-एन्यूमरेशन पोर्टल पर दिए गए एक सवाल के जवाब में सामने आया है।

6️⃣ घर का पता : मकान नंबर, बिल्डिंग नंबर, गली नंबर, मोहल्ले का नाम आदि. 

7️⃣ मकान पर हक - घर का मालिकाना हक किसके नाम पर है (घर अपना है या किराए का है ) क्या है?

आपसे कौन कौन से प्रश्न पूछे जाएंगे और उनके उत्तर में आपको क्या जानकारी देना सही है? आपकी जानकारी आप किस तरह से देना चाहेंगे आदि सभी जानकारी हम अपनी अगली पोस्ट मे, वीडियो मे लेकर आ रहे हैं. अपनी समस्या को आप ब्लॉग के कमेन्ट सेक्शन मे लिखिए हम सभी का जवाब देंगे और जनगणना 2027 को समझने मे आपकी मदद भी करेंगे. चैनल को सब्सक्राइब करना और ब्लॉग को फालो करना न भूलें, धन्यवाद 🙏🙏 

द्वारा 

शालिनी कौशिक 

एडवोकेट 

कैराना (शामली) 


टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मृतक का आश्रित :अनुकम्पा नियुक्ति

बार कौंसिल ऑफ़ उत्तर प्रदेश चुनाव 2025-26( सम्पूर्ण जानकारी )

COP लेना है, पर कैसे