SELECTED ADVOCATES के लिए है QR CODE SYSTEM
बार काउन्सिल ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा अधिवक्ताओं के लिए रजिस्ट्रेशन और COP certificate प्राप्त करने के लिए QR CODE SYSTEM जारी किया गया है और अब इस सिस्टम को बार काउन्सिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने अपनी official website पर भी जगह दे दी है, किन्तु कुल मिलाकर देखा जाए तो ये प्रक्रिया केवल SELECTED ADVOCATES के लिए ही तैयार की गई है.
अब आप जानिए इससे अपना रजिस्ट्रेशन कार्ड और COP CERTIFICATE प्राप्त करने का तरीका.
सबसे पहले आप गूगल ब्राउजर मे Upbarcouncil.com लिखकर बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश की official website open कीजिए.
अब आप इसके बाद वेबसाइट की RIGHT SIDE का second option देखिए जिस पर नीला तीर लगाया गया है, इस पर क्लिक कीजिए
इस पर क्लिक करते ही आपके सामने ये नई window open हो जाएगी जिसमें आपको एक QR CODE और उसके नीचे UPBARCOUNCIL. COM लिखा हुआ दिखाई देता है
अब आपकी सुविधा के लिए QR CODE को RED SQUARE में और VISIT UPBARCOUNCIL.COM को blue circle में कवर किया गया है
और QR CODE को 1️⃣ नंबर और UPBARCOUNCIL.COM को 2️⃣ नंबर दिया गया है.अब जब आप download certificate पर क्लिक करते हैं तो एक अलग window open होती है जो बताती है कि
Download Certificate
Please enter your registered mobile number, Name, and Date of Birth to fetch your details. Enrollment Number is optional.
Important Note: Only registration numbers 54001/25 and above can download their certificates online. For registration numbers below this, the certificate will be obtained using the old/offline process.
महत्वपूर्ण सूचनाः केवल पंजीकरण संख्या 54001/25 और उससे ऊपर वाले ही ऑनलाइन प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इससे कम पंजीकरण संख्या वाले अधिवक्ताओं को पुराने/ऑफ़लाइन माध्यम से ही प्रमाणपत्र मिलेगा।
Registered Mobile Number **
Cancel. Send OTP
इसके साथ ही COP CERTIFICATE के लिए आप दूसरे ऑप्शन पर क्लिक कीजिए तो अलग WINDOW OPEN होती है जिसमें लिखा है
Download COP Certificate
Please enter your registered mobile number and Enrollment Number to fetch your COP details.
Important Note: Only verified COP members can download their COP certificates online. Please ensure your Enrollment Number is entered correctly.
महत्वपूर्ण सूचनाः केवल सत्यापित सी०ओ०पी० सदस्य ही ऑनलाइन अपना सी०ओ०पी० प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। कृपया सुनिश्चित करें कि आपकी पंजीकरण संख्या सही भरी गई है।
Registered Mobile Number **
State... UP... /Enrollm.../Year ...
Cancel. Send OTP
इस प्रकार केवल पंजीकरण संख्या 54001/25 और उससे ऊपर वाले ही अर्थात 2025 में जिन एडवोकेट के रजिस्ट्रेशन इस नंबर से आगे जारी हो रहे हैं ये सिस्टम उन्हीं एडवोकेट के लिए तैयार किया गया है, इससे पूर्व के सभी एडवोकेट के लिए ऑफलाइन सिस्टम ही लागू रहेगा. तो अब निर्देश का पालन करते हुए इसमे भरें वही फोन नंबर जो आपने application form मे दिया है और रजिस्ट्रेशन नंबर भी ध्यान से सही नंबर और वर्ष सहित. बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश को नए अधिवक्ताओं के लिए नई व्यवस्था करने हेतु हार्दिक धन्यवाद, इसी के साथ पुराने अधिवक्ताओं के कार्य समय से पूर्ण करने हेतु पुरजोर आग्रह
द्वारा
शालिनी कौशिक
एडवोकेट
कैराना (शामली)








टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें