आओ स्व गणना भरें - जनगणना 2027
जनगणना 2027 में स्व गणना कार्यक्रम आरंभ हो चुका है. स्व-गणना के लिए सबसे पहले ब्राउज़र में https://se.census.gov.in वेबसाइट खोलनी होगी। इसके बाद स्टेट में उत्तर प्रदेश चुनकर कैप्चा भरना होगा। फिर परिवार के मुखिया के नाम और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करना होगा। मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज कर सत्यापन पूरा किया जाएगा।
इसके बाद अपनी सुविधा के अनुसार हिंदी, अंग्रेजी या अन्य 16 भाषाओं में से किसी एक भाषा का चयन किया जा सकता है। फिर पता संबंधी जानकारी जैसे राज्य, जिला, गांव या शहर और मकान का विवरण भरना होगा।
लोकेशन के लिए मैप पर अपने घर को लाल निशान से चिह्नित करना होगा। फॉर्म में कुल 33 सवाल पूछे जाएंगे, जिनमें घर का प्रकार (पक्का या कच्चा), बिजली-पानी की सुविधा, शौचालय, परिवार के सदस्यों की जानकारी और टीवी, मोबाइल, इंटरनेट जैसी संपत्तियों का विवरण शामिल है। यदि किसी सवाल को समझने में दिक्कत हो तो यहां जानकारी ली जा सकती है।
जनगणना 2027 के लिए टोल फ्री नंबर 1855 है। यह नंबर रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया द्वारा लॉन्च किया गया है ताकि लोगों को जनगणना प्रक्रिया में मदद मिल सके। यह हेल्पलाइन नंबर देशभर में ऑपरेशनल है और कई भाषाओं में समर्थन प्रदान करती है, जिसमें जनगणना संबंधी जानकारी और मार्गदर्शन शामिल है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से लोग जनगणना संबंधी अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त कर सकते हैं और आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
यह हेल्पलाइन नंबर न केवल आम जनता के लिए है, बल्कि जनगणना में शामिल गणनाकारों और पर्यवेक्षकों के लिए भी है। इसके अलावा, जनगणना 2027 के लिए एक व्हाट्सएप्प चैटबॉट भी लॉन्च किया गया है जो लोगों को और अधिक सुविधा प्रदान करता है.
सभी जानकारी भरने के बाद फार्म को ध्यान से जांचकर सबमिट करना होगा। सबमिट करने पर एक स्वगणना एसई आइडी मिलेगी, जिसे सुरक्षित रखना जरूरी है। जब जनगणना अधिकारी या प्रगणक घर आएंगे, तब केवल इस आइडी दिखानी होगी। इससे आपको दोबारा जानकारी देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
द्वारा
शालिनी कौशिक
एडवोकेट
कैराना (शामली)

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें