जनगणना 2027-कैसे होगी चरणों मे


हमने आपसे कहा था कि हम पहले जनगणना 2027 मे पूछे जाने वाले प्रश्न लेकर आयेंगे, किन्तु उससे पहले हम आपके लिए देश के विभिन्न राज्यों में होने वाली चरणबद्ध जनगणना की जानकारी ले आए हैं जिससे आप जान सके कि आपके क्षेत्र में जनगणना 2027 कब होने वाली है. 

     भारत में जनगणना (2026-27) में अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तारीखें रखी गई हैं. जिस के पीछे मुख्य कारण भौगोलिक स्थितियाँ, मौसम, प्रशासनिक सुविधा और लॉजिस्टिक चुनौतियाँ हैं। यह प्रक्रिया एक साथ पूरे देश में न होकर चरणों में आयोजित की जाती है। 

➡️ अलग अलग तारीख रखने के कारण - 

इसके प्रमुख कारण निम्नलिखित हैं:

✒️ मौसम और भौगोलिक स्थितियाँ (Snow-bound Areas): 

लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे बर्फबारी वाले क्षेत्रों में जनगणना पहले (अक्टूबर 2026) कर ली जाती है, क्योंकि सर्दियों में वहां भारी बर्फबारी के कारण सामान्य जीवन और आवागमन रुक जाता है।

✒️ प्रशासनिक और चुनावी व्यस्तता: 

कुछ राज्यों में चुनाव, स्थानीय त्योहार या अन्य प्रशासनिक कारण हो सकते हैं, जिसके चलते जनगणना की तारीखों को राज्य की सुविधा के अनुसार समायोजित किया जाता है।

✒️ कर्मचारियों की उपलब्धता:

 जनगणना के लिए बड़ी संख्या में शिक्षकों और सरकारी कर्मचारियों को लगाया जाता है। उन पर अन्य कार्यों का बोझ न हो, इसके लिए समय में बदलाव किया जाता है।

✒️ चरणबद्ध प्रक्रिया (Two-Phase Process):

 जनगणना दो चरणों में होती है- पहला चरण 'हाउस लिस्टिंग' (घर की गणना और सुविधाएं) और दूसरा चरण 'जनसंख्या गणना' (व्यक्तिगत डेटा)। घर की सूची बनाने का काम हर राज्य की सुविधा के अनुसार 30 दिनों की खिड़की (अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच) में किया जा रहा है।

✒️ डिजिटल जनगणना का ट्रायल: 

पहली बार डिजिटल (मोबाइल ऐप) जनगणना होने के कारण, सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए राज्यों को अलग-अलग समय स्लॉट दिए गए हैं। 

 देखा जाए तो इस प्रक्रिया का मुख्य कारण यह है कि कोई भी व्यक्ति न छूटे और डेटा सटीक हो, देश के अलग-अलग हिस्सों में वहां के स्थानीय हालात को ध्यान में रखते हुए समय सारिणी तय की जाती है।

➡️ जनगणना 2027 पहला चरण-राज्य एवं संघ राज्यक्षेत्रवार मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना तथा स्व-गणना अवधि-

अब यह चरणबद्ध प्रक्रिया किस राज्य में कब है इसकी जानकारी दिनांक अनुसार निम्न प्रकार है -

1️⃣ पंजाब

✒️ 30 अप्रैल - 14 मई, 2026-स्वगणना अवधि

✒️ 15 मई - 13 जून, 2026-मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 

2️⃣ दिल्ली*, महाराष्ट्र, मेघालय, राजस्थान, झारखंड

✒️ 1 मई - 15 मई, 2026-स्वगणना अवधि

✒️ 16 मई - 14 जून, 2026-मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना अवधि 

,3️⃣ उत्तर प्रदेश

✒️ 7 मई - 21 मई, 2026-स्वगणना अवधि

✒️ 22 मई - 20 जून, 2026-मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना अवधि 

4️⃣ जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी

✒️ 17 मई - 31 मई, 2026-स्वगणना अवधि

✒️ 1 जून - 30 जून, 2026-मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना अवधि 

5️⃣ उत्तराखंड

✒️ 10 अप्रैल - 24 अप्रैल, 2026-स्व-गणना अवधि

✒️ 25 अप्रैल 24 मई, 2026-मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना अवधि

6️⃣ मध्य प्रदेश, आन्ध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, हरियाणा

✒️ 16 अप्रैल - 30 अप्रैल, 2026-स्व-गणना अवधि

✒️ 1 मई - 30 मई, 2026-मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना अवधि

7️⃣ बिहार

✒️ 17 अप्रैल - 1 मई, 2026-स्व-गणना अवधि

✒️ 2 मई - 31 मई, 2026-मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना अवधि

8️⃣ तेलंगाना

✒️ 26 अप्रैल - 10 मई, 2026-स्व-गणना अवधि

✒️ 11 मई - 9 जून, 2026-मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना अवधि

9️⃣ अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दिल्ली * गोवा, कर्नाटक, लक्षद्वीप, मिजोरम, ओडिशा, सिक्किम

✒️ 1 अप्रैल - 15 अप्रैल, 2026-स्वगणना अवधि

✒️ 16 अप्रैल - 15 मई, 2026-मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना अवधि

1️⃣0️⃣ गुजरात, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव

✒️ 5 अप्रैल - 19 अप्रैल, 2026-स्वगणना अवधि

✒️ 20 अप्रैल - 19 मई, 2026-मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना अवधि

1️⃣1️⃣ हिमाचल प्रदेश

✒️ 1 जून - 15 जून, 2026-स्वगणना अवधि

✒️ 16 जून - 15 जुलाई, 2026-मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना अवधि

1️⃣2️⃣ केरलम, नागालैंड

✒️ 16 जून - 30 जून, 2026-स्वगणना अवधि

✒️ 1 जुलाई - 30 जुलाई, 2026-मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना अवधि

1️⃣3️⃣ तमिलनाडु, त्रिपुरा

✒️ 17 जुलाई - 31 जुलाई, 2026-स्वगणना अवधि

✒️ 1 अगस्त 30 अगस्त, 2026-मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना अवधि

1️⃣4️⃣ असम

✒️ 2 अगस्त 16 अगस्त, 2026-स्वगणना अवधि

✒️ 17 अगस्त - 15 सितम्बर, 2026-मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना अवधि

1️⃣5️⃣ मणिपुर

✒️ 17 अगस्त 31 अगस्त, 2026-स्वगणना अवधि

✒️ 1 सितम्बर - 30 सितम्बर, 2026-मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना अवधि

⚫ दिल्ली नगर निगम "जनगणना कराने की मंशा की अधिसूचना जारी, एचएलओ अवधि अधिसूचित की जाएगी. 

⚫ नई दिल्ली नगर पालिका परिषद एवं दिल्ली छावनी बोर्ड"परिवर्तन संभव. 

⚫ पश्चिम बंगाल के लिए समय सीमा बाद में निर्धारित की जायेगी.

      अब अगली पोस्ट मे /अगले वीडियो में हम अवश्य लेकर आयेंगे कि जनगणना 2027 मे आपसे कौन कौन से प्रश्न पूछे जाएंगे और उनके उत्तर में आपको क्या जानकारी देना सही है? आपकी जानकारी आप किस तरह से देना चाहेंगे आदि सभी जानकारी हम अपनी अगली पोस्ट मे, वीडियो मे लेकर आ रहे हैं. अपनी समस्या को आप ब्लॉग के कमेन्ट सेक्शन मे लिखिए हम सभी का जवाब देंगे और जनगणना 2027 को समझने मे आपकी मदद भी करेंगे. चैनल को सब्सक्राइब करना और ब्लॉग को फालो करना न भूलें, धन्यवाद 🙏🙏 

द्वारा 

शालिनी कौशिक 

एडवोकेट 

कैराना (शामली) 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मृतक का आश्रित :अनुकम्पा नियुक्ति

बार कौंसिल ऑफ़ उत्तर प्रदेश चुनाव 2025-26( सम्पूर्ण जानकारी )

COP लेना है, पर कैसे