कम से कम कानून तो जाने भारतवासी .क्योंकि.......

कम से कम कानून तो जाने भारतवासी .क्योंकि.......
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार श्री नरेंद्र मोदी ही नहीं उनके बहुत से समर्थक भी ऐसे हैं जो देश की व्यवस्था के बारे में बहुत कम जानकारी रखते हैं और हर स्थिति जिसका सामना आज देश कर रहा है उसके लिए एकपक्षीय रूप से कॉंग्रेस सरकार को उत्तरदायी ठहराना शुरू कर देते हैं .
किस्सा है आज दिन का जब मैं अपने पापा व् अंकल के साथ गाड़ी में जा रही थी कि एकाएक गाड़ी में सड़कों के गड्ढों के कारण धक्के लगने लगे और अंकल ने शुरू किया कॉंग्रेस को कोसना ,''भाईसाहब !कॉंग्रेस ने देश का सत्यानाश कर दिया ,देख लीजिये सड़कों का हाल और ऐसा वे तब कह रहे हैं जब एक लम्बे समय से कॉंग्रेस उत्तर प्रदेश में सत्ता से बाहर है और यहाँ कथित योग्य व् ईमानदार भाजपा [केवल तब तक जब तक सत्ता न मिले ] सपा व् बसपा का ही शासन रहा है देखिये सही स्थिति [विकिपीडिया से साभार ]-

 Varansi Ghat

Ex. CHIEF MINISTERS OF UTTAR PRADESH

Ms. Mayawati
Party:BSP
Period:13.05.07 to 14.03.12
Party:BSP-BJP
Period:03.05.02 to 28.08.03
21.03.97 to 21.09.97
03.06.95 to 17.10.95
  
  
 
Sri Mulayam Singh Yadav
Party:SP+
Period:29.08.03 to 12.05.07
Party:SP-BSP,SP
Period:SP-BSP
04.12.93 to 03.06.95
SP
05.12.89 to 24.06.91
 
Sri. Ram Prakash Gupta
Party:BJP - Alliance
Period:12.11.99 to 28.10.2000
Sri Kalyan Singh
Party:BJP-Alliance
Period:21.09.97 to 11.11.99
24.06.91 to 06.12.92
 
Sri Rajnath Singh
Party:BJP - Alliance
Period:28.10.2000 to 7.3.2002
 
Sri N.D. Tiwari
Party:INC
Period:25.06.88 to 05.12.89
21.01.76 to 30.04.77
03.08.84 to 10.03.85
11.03.85 to 24.09.85
Sri Vir Bahadur Singh
Party:INC
Period:24.09.85 to 24.06.88
 
Sri Sripati Misra
Party:INC
Period:19.7.82 to 3.8.84
 
Sri V.P. Singh
Party:INC
Period:9.6.80 to 18.7.82
Sri Banarasi Das
Party:JP
Period:28.2.79 to 17.2.80
 
Sri Ram Naresh yadav
Party:JP
Period:23.6.77 to 27.2.79
 
Sri Hemvati Nandan Bahuguna
Party:INC
Period:15.3.74 to 29.11.75,
8.11.73 to 4.3.74
Pt. Kamlapati Tripathi
Party:INC
Period:4.4.71 to 12.06.73
 
Sri T N Singh
Party:INC
Period:18.10.70 to 3.4.71
 
Sri Charan Singh
Party:BLD
Period:03.04.67 to 25.02.68 ,
17.02.70 to 01.10.70
Sri Chandrabhanu Gupta
Party:INC
Period:26.02.69 to 17.02.70,
14.03.67 to 02.04.67,
14.03.62 to 01.10.63,
07.12.60 to 14.03.62
 
Ms Sucheta Kriplani
Party:INC
Period:02.10.63 to 13.03.67
 
Sri Sampoornananda
Party:INC
Period:28.12.54 to 06.12.60
Sri Govind Ballabh Pant
Party:INC
Period:01.04.46 to 27.12.54
   

और यह भी कि सड़कें राज्य सूची के विषय में आती हैं और राज्य सूची के बारे में हमारा संविधान कहता है -
-अनु.२४६-[३] खंड [१] और खंड [२] के अधीन रहते हुए ,किसी राज्य के विधान मंडल को सातवीं अनुसूची की सूची [२] में [ जिसे इस संविधान में राज्य सूची कहा गया है ] प्रगणित किसी भी विषय के सम्बन्ध में उस राज्य या उसके किसी भी भाग के लिए विधि बनाने की अनन्य शक्ति है .
और सातवीं अनुसूची की सूची -२ राज्य सूची के १३- भाग में कहा गया है कि
१३- संचार साधन ,अर्थात सड़कें ,पुल फैरी और अन्य संचार साधन जो सूची १ में विनिर्दिष्ट नहीं हैं ;नगर पालिका ट्राम ,रज्जुमार्ग ,अंतर्देशीय जलमार्गों के सम्बन्ध में सूची १ और सूची ३ के उपबंधों के अधीन रहते हुए ,अंतर्देशीय जलमार्ग और उन पर यातायात ,यंत्र नोदित यानों से भिन्न यान .
ऐसे में कम से कम आम जनता को तो नरेंद्र मोदी बनने से बचना चाहिए क्योंकि वे तो चुनाव जीतने की लालसा में जो भी जैसे भी बोलकर जनता का पागल बनाने में लगे हैं और भले ही राहुल गांधी हों या नरेंद्र मोदी वे चुनाव आयोग में शिकायत होने के बावजूद कानून से साफ बचकर निकल जायेंगे किन्तु जनता की कानून को लेकर अनभिज्ञता क्षम्य नहीं है और इस तरह जनता ऐसी बाते कर स्वयं अपना ही पागल बना रही है .
शालिनी कौशिक
[कानूनी ज्ञान ]

टिप्पणियाँ

  1. Shalini ji ka prayas bahut hie sarahniya hai. andhe ko kya chahiye matra dou ankhen,vo chahe Ser ho ya hiran, jan-jan ko ye gyan tou hona hie chahiye,ki vakiel ko jeet haar se matlab nahi use tou sirf fee chahiye,parantu shalini ji ko fee se matlab nahi.unko matr gyan va gyan ka Daan chahiye.jo birlon men ek hai.

    जवाब देंहटाएं
  2. Shalini ji ka prayas bahut hie sarahniya hai. andhe ko kya chahiye matra dou ankhen,vo chahe Ser ho ya hiran, jan-jan ko ye gyan tou hona hie chahiye,ki vakiel ko jeet haar se matlab nahi use tou sirf fee chahiye,parantu shalini ji ko fee se matlab nahi.unko matr gyan va gyan ka Daan chahiye.jo birlon men ek hai.

    जवाब देंहटाएं
  3. Shalini ji ka prayas bahut hie sarahniya hai. andhe ko kya chahiye matra dou ankhen,vo chahe Ser ho ya hiran, jan-jan ko ye gyan tou hona hie chahiye,ki vakiel ko jeet haar se matlab nahi use tou sirf fee chahiye,parantu shalini ji ko fee se matlab nahi.unko matr gyan va gyan ka Daan chahiye.jo birlon men ek hai.

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मृतक का आश्रित :अनुकम्पा नियुक्ति

वसीयत और मरणोपरांत वसीयत

अब पत्नियों की आयी मौज