घिबली - थोड़ा अलर्ट हो जाएं
आज साइबर क्राइम का दौर है. साइबर क्राइम के दौर में एक नया ट्रेंड शुरू हो गया है जिसका नाम है - Ghibli राजनीति हो , शिक्षा हो , व्यापार हो, युवा हों , वृद्ध हों, लड़के हों, लड़कियाँ हों सब दीवाने हुए जा रहे हैं, नहीं देख रहे हैं कि ये अच्छे दिन आने वाले हैं का समय नहीं है बल्कि यह समय है - डिजिटल अरेस्ट का, ऑनलाइन फ्रॉड का. लोकप्रिय आर्टिफिशियल (AI) टूल चैटजीपीटी पर तस्वीरों को जापानी एनिमेशन शैली घिबली पर अपलोड कर एनिमेटेड सुविधा शुरू होने के साथ ही पूरी दुनिया में यह बहुत जल्द लोकप्रिय हो गया है. साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों को इस मनोरंजक ट्रेंड से प्राइवेसी के लिए गंभीर खतरे पैदा होने की आशंका है . विशेषज्ञों का कहना है कि एआई टूल की सेवा शर्तें अक्सर अस्पष्ट होती हैं, जिन्हें पढ़ने के लिए न तो कोई यूजर्स उत्सुक रहते हैं और न ही इतनी लम्बी प्रक्रिया को पढ़ने का किसी के पास समय होता है. इस तरह यह अनिश्चित ही रहता है कि फोटोज प्रोसेस होने के बाद यूजर्स की तस्वीरों का क्या किया जाएगा. घिबली का फैशन ट्रेंड जोरों पर है आजकल, जो घिबली पर फोटो अपलोड ...