112 क्या है
शहरी ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध की स्थिति में, अग्नि दुर्घटना की स्थिति में और चिकित्सा सहायता की स्थिति में आज यदि कोई नंबर सर्वाधिक सहयोग जनता का कर रहा है, आम आदमी की परेशानी को दूर कर रहा है तो वह नंबर है - 112 बच्चा बच्चा भी आज 112 नंबर को और 112 नंबर पर कॉल करने पर आने वाले पुलिस वालों को पहचानता है. आज आप भी जानिए 112 नंबर की विशेषताएं - ➡️ 112 एक आपातकालीन नंबर - 112 एक आपातकालीन परिस्थिति में इस्तेमाल किया जाने वाला नंबर है जिस पर आप किसी संकट की स्थिति में कॉल कर सकते हैं. यह नंबर भारत के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 24 घंटे उपलब्ध रहता है. आप इस नंबर पर स्थिर (लैंडलाइन) या मोबाइल फ़ोन से 112 पर कॉल कर सकते हैं. यह सेवा मुफ़्त है. ➡️ 112 से जुड़ी विशेष जानकारी- 🌒 112 को आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली (ईआरएसएस) भी कहा जाता है. यह भारत सरकार की एक पहल है. 🌒 112 पर कॉल करने से आप अग्नि शमन ब्रिगेड, मेडिकल टीम, या पुलिस से तुरंत मदद पा सकते हैं. 🌒 112 पर गलती से कॉल करने पर भी इसे द...