One stop Centre
वन स्टॉप सेंटर (OSC) हिंसा से प्रभावित महिलाओं को एक ही जगह पर विभिन्न सहायता सेवाएं प्रदान करने के लिए स्थापित एक एकीकृत केंद्र है। यह केंद्र महिलाओं को तत्काल और गैर-आपातकालीन दोनों प्रकार की सहायता प्रदान करता है, जिसमें चिकित्सा, कानूनी, मनोवैज्ञानिक परामर्श और आश्रय शामिल हैं. ➡️ OSC के उद्देश्य:- 1️⃣ हिंसा से प्रभावित महिलाओं और बालिकाओं को तत्काल और गैर-आपातकालीन सहायता प्रदान करना। 2️⃣ पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के नीचे चिकित्सा, कानूनी, मनोवैज्ञानिक और परामर्श सहायता प्रदान करना। 3️⃣ हिंसा से प्रभावित महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना। 4️⃣ हिंसा से पीड़ित महिलाओं के लिए न्याय और सुरक्षा सुनिश्चित करना। ➡️ OSC में प्रदान की जाने वाली सेवाएं:- 1️⃣ आश्रम (अस्थायी आश्रय): पीड़ित महिलाओं को तत्काल सुरक्षित आश्रय प्रदान किया जाता है। 2️⃣ पुलिस डेस्क: पीड़ित महिलाएं पुलिस को अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। 3️⃣ कानूनी सहायता: पीड़ित महिलाओं को कानूनी परामर्श और सहायता प्रदान की जाती है। 4️⃣ चिकित्सा सहायता: पीड़ित महिलाओं को चिकित्सा परामर्श और उ...