संदेश

Cyberdost I4c Cyber security लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भारत सरकार द्वारा एंड्रॉयड यूजर्स के लिए नई चेतावनी जारी

चित्र
@cybershalini भारत सरकार द्वारा एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक नई चेतावनी जारी की गई है, जिसमें गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद या फिर आपके द्वारा अनजाने या लालच मे डाउनलोड किये गए नकली फाइनेंशियल एप्स से बचने की सलाह दी गई है। ये एप्स देखने में असली और आपके मित्र समान नजर आते हैं, लेकिन इनका असली मकसद आपकी वित्तीय जानकारी हैक करना होता है। इससे आपकी गोपनीयता, डेटा और पैसों पर बहुत बड़ा खतरा मंडरा सकता है। ➡️ साइबर दोस्त द्वारा जारी की गई चेतावनी- केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) के आधिकारिक ट्विटर/X हैंडल 'Cyber Dost' द्वारा जारी चेतावनी मे हाल ही में एक पोस्ट में निम्न खतरनाक एप्स की सूची साझा की गई है और बताया है कि इनमें से कई एप्स के तार विदेशी दुश्मन तत्वों से जुड़े पाए गए हैं। ➡️ इसलिए ये 1️⃣0️⃣ एप्स तुरंत करें डिलीट- 1️⃣ Invoicer Experts 2️⃣ Loan Raina - Instant Loan Online 3️⃣ Gupta Credit - Safe and Handy 4️⃣ GranetSwift 5️⃣ LoanQ | Financial Calculator 6️⃣ CreditEdge 7️⃣ Ultimate Lend 8️⃣ SmartRich Pro 9️⃣ CreditLens 1️⃣0️⃣Cash Loan...