भारत बंद और सुप्रीम कोर्ट



: 21 अगस्त 2024 को भारत बंद का ऐलान किया गया है। यह बंद सुप्रीम कोर्ट के उस निर्णय के खिलाफ किया गया है, जिसे ऐतिहासिक इंदिरा साहनी केस में लिए गए निर्णय के खिलाफ बता रहे हैं राजनीतिक दल 

 *भारत बंद की प्रमुख वजह-विरोध सुप्रीम कोर्ट के फैसले का ?* 

सुप्रीम कोर्ट ने एससी-एसटी आरक्षण में क्रीमीलेयर को लेकर फैसला सुनाते हुए कहा था,  ''सभी एससी और एसटी जातियां और जनजातियां एक समान वर्ग नहीं हैं। कुछ जातियां अधिक पिछड़ी हो सकती हैं। उदाहरण के लिए - सीवर की सफाई और बुनकर का काम करने वाले। ये दोनों जातियां एससी में आती हैं, लेकिन इस जाति के लोग बाकियों से अधिक पिछड़े रहते हैं। इन लोगों के उत्थान के लिए राज्‍य सरकारें एससी-एसटी आरक्षण का वर्गीकरण (सब-क्लासिफिकेशन) कर अलग से कोटा निर्धारित कर सकती है। ऐसा करना संविधान के आर्टिकल-341 के खिलाफ नहीं है।''

सुप्रीम कोर्ट ने कोटे में कोटा निर्धारित करने के फैसले के साथ ही राज्यों को जरूरी हिदायत भी दी। कहा कि राज्य सरकारें मनमर्जी से यह फैसला नहीं कर सकतीं। "

    बस एससी - एसटी आरक्षण के वर्षों से चली आ रही परम्परागत स्थिति में छेड़छाड़ का राजनीतिक दलों ने विरोध का बना लिया है मन और कर दिया है ऐलान - भारत बंद. 


प्रस्तुति 

शालिनी कौशिक 

एडवोकेट 

कैराना

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मृतक का आश्रित :अनुकम्पा नियुक्ति

वसीयत और मरणोपरांत वसीयत

मोहपाश को छोड़ सही रास्ता दिखाएँ .