किरायेदार तो फंस गए...
जनगणना 2027 में अपने मकान के सम्बन्ध में बहुत सारी जानकारी देनी है अब किरायेदार क्या करें? वे किस प्रकार H सहित 11 नंबर की SE ID प्राप्त करे? लगता है कि किरायेदार फंस गए, पर ऐसा नहीं है किरायेदार के लिए भी स्वगणना का प्रबन्ध सरकार ने किया है, क्या किया है अब ये जान लीजिए -
मकान मालिक की तरह ही किराएदार भी अपना पोर्टल पर जाकर स्वगणना कर सकते हैं। किराएदारों की अलग आइडी होगी।
⚫ किराएदार के रूप में पहचान:
स्वामित्व की स्थिति (Ownership Status) वाले सवाल में आपको 'किराया' (Rented) विकल्प चुनना होगा।अगर एक मकान में एक से अधिक किराएदार हैं तो अलग अलग आइडी जनरेट होगी।
⚫ स्व-गणना (Self-Enumeration):
किराएदार आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर अपना फॉर्म स्वयं भर सकते हैं और घर की सुविधाएं, जैसे बिजली, पानी, शौचालय आदि की जानकारी दे सकते हैं।
⚫ 6 महीने का नियम:
यदि आप किसी किराए के मकान में 6 महीने से अधिक समय से रह रहे हैं या आगे रहने वाले हैं, तो आपको उसी पते से फॉर्म भरना होगा।
⚫ दस्तावेजों की आवश्यकता नहीं:
जनगणना के लिए किसी रेंट एग्रीमेंट या आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों की आवश्यकता नहीं है; यह स्व-घोषणा (Self-declaration) पर आधारित है.
फिर भरिये ऑनलाइन SE FORM और कोई दिक्कत होने पर पोस्ट /वीडियो के नीचे कमेन्ट करें, पोस्ट /वीडियो पसंद आने पर लाइक करें, अपने संगी साथियों, दोस्तों पड़ौसियों की परेशानी दूर करने के लिए पोस्ट /वीडियो को शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब करना, ब्लॉग को फॉलो करना न भूलें.
धन्यवाद 🙏
द्वारा
शालिनी कौशिक
एडवोकेट
कैराना (शामली)

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें