QR कोड वाले जनगणना कर्मी

 


जनगणना 2027 का प्रथम चरण 1 अप्रैल 2026 से आरम्भ हो चुका है और यह 30 सितंबर 2026 तक चलने वाला है । भारत देश के इस विशाल राष्ट्रीय अभियान में लगभग 30 लाख जनगणना कर्मी शामिल किए गए हैं। जनगणना 2027 के लिए भारत सरकार द्वारा जनगणना कर्मियों को क्यूआर कोड युक्त पहचान पत्र जारी किए गए हैं। 2027 की जनगणना (जो 2026-2027 में आयोजित की जा रही है) भारत की पहली डिजिटल जनगणना है। घर-घर आने वाले प्रगणकों (Enumerators) की पहचान करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने QR कोड युक्त पहचान पत्र जारी करने के उपाय किए हैं. इस नई व्यवस्था के तहत नागरिक अपने मोबाइल फोन से क्यूआर कोड स्कैन कर गणनाकार की पहचान को सत्यापित कर सकेंगे।

➡️ QR Code वाला ID कार्ड: 

प्रगणकों को क्यूआर कोड वाला आधिकारिक पहचान पत्र दिया गया है। आप इस कोड को स्कैन करके उनकी सत्यता की पुष्टि कर सकते हैं। इसका उद्देश्य जनगणना प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और डिजिटल बनाना है।

➡️ आधिकारिक दस्तावेज़:-

 प्रगणकों के पास संबंधित जनगणना विभाग द्वारा जारी किया गया नियुक्ति पत्र और एक वैध फोटो पहचान पत्र होगा।

➡️ डिजिटल डिवाइस:-

वे अपने साथ मोबाइल टैबलेट या स्मार्टफोन लेकर आएंगे, जिसमें जियो-टैगिंग मैपिंग टूल (HLO App) होगा।

➡️ स्व-गणना ID (SE ID) सत्यापन: - 

यदि आपने se.census.gov.in पोर्टल पर स्व-गणना (Self-Enumeration) की है, तो प्रगणक आपसे केवल आपकी 11 अंकों की अद्वितीय स्व-गणना आईडी (SE ID) मांगेगा। वे आपके द्वारा पहले से भरी गई जानकारी को सत्यापित (confirm) करेंगे।

➡️ वर्दी/बैज: 

वे आमतौर पर जनगणना से संबंधित यूनिफॉर्म या बैग ले जा सकते हैं, जिस पर भारत सरकार का लोगो हो सकता है।

➡️ सावधानी:

 अगर आपको किसी पर संदेह हो, तो आप उनसे उनका आईडी कार्ड दिखाने के लिए कह सकते हैं या स्थानीय पुलिस स्टेशन में सूचित कर सकते हैं।

जनगणना 2027 की इस नई डिजिटल व्यवस्था के अंतर्गत प्रत्येक जनगणना कर्मी को क्यूआर कोड वाला पहचान पत्र दिया गया है। स्थानीय नागरिक QR कोड को स्कैन करके यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि उनके घर पर आने वाला व्यक्ति अधिकृत जनगणना कर्मचारी है या नहीं। आज साइबर क्राइम की बढ़ोतरी को देखते हुए यह व्यवस्था सरकार द्वारा नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए लागू की गई है. इससे फर्जी पहचान और धोखाधड़ी की संभावनाओं को कम करने में मदद मिलेगी। इसलिए जनगणना 2027 में सरकार का सहयोग करें और जनगणना कर्मियों को सही व सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं.

जनगणना 2027 में सहयोग करें. 

देश के विकास में भागी बनें. 

धन्यवाद 🙏🙏

द्वारा 

शालिनी कौशिक 

एडवोकेट 

कैराना (शामली) 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मृतक का आश्रित :अनुकम्पा नियुक्ति

बार कौंसिल ऑफ़ उत्तर प्रदेश चुनाव 2025-26( सम्पूर्ण जानकारी )

COP लेना है, पर कैसे