You tuber फैला रहे भ्रम COP को लेकर


     AIBE पास सभी अधिवक्ताओं की सूचना के लिए यह जानकारी दे रही हूँ कि COP FORM भरने के लिए बार काउन्सिल ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा कोई ऑनलाइन प्रक्रिया आरंभ नहीं की गई है. इसके लिए आपको DECLARATION FORM ही भरना होगा. बार काउन्सिल ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा केवल रजिस्ट्रेशन और COP कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा वेबसाइट पर उपलब्ध करायी गयी है किन्तु वह भी तब जब आप रजिस्ट्रेशन और COP का फॉर्म भरकर बार काउन्सिल ऑफ उत्तर प्रदेश में जमा करा देते हैं.

COP FORM ऐसे भरें-

AIBE पास सभी अभ्यर्थी COP NUMBER के लिए निम्न प्रक्रिया का अनुसरण करें-

🌑 हाई स्कूल से लेकर एनरोलमेंट तक सर्टिफिकेट की फोटो कॉपी. सभी को self attested कीजिए. 

🌑 आधार कार्ड की कॉपी 

🌑 AIBE पास सर्टिफिकेट की फोटो कॉपी. 

🌑 दो पासपोर्ट साइज कलर फोटो कोट एन्ड बैंड में जिसमें से एक फॉर्म पर लगाना है और एक पन्नी में रखकर फॉर्म से संलग्न करना है.ध्यान रहे कि फोटो के ऊपर पिन न आये. 

🌑 250/-रुपये एक लिफाफे मे यह लिखकर (आवेदन फीस इसमे है) भेज सकते हैं. 

⚫ आप जिस बार एसोसिएशन के सदस्य हैं उस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष या सचिव के सिग्नेचर with stamp करा लीजियेगा. 

⚫ फॉर्म तैयार कर निम्न पते पर भेजें 

1️⃣ 

Bar Council of Uttar Pradesh,

 19, Maharshi Dayanand Marg, 

Civil Lines, 

Near AGO Office, Prayagraj - 211001, Uttar Pradesh

या 

2️⃣ 

Anurag pandey*

*(Vice-President)*

*Bar Council Uttar Pradesh*

8/2 F.M Colony Civil Lines Kanpur*

*Pin Code-208001*

     इसलिए समझदार बनें और अफवाहों से दूर रहे. 

धन्यवाद

द्वारा

शालिनी कौशिक 

एडवोकेट

कैराना (शामली)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मृतक का आश्रित :अनुकम्पा नियुक्ति

बार कौंसिल ऑफ़ उत्तर प्रदेश चुनाव 2025-26( सम्पूर्ण जानकारी )

COP लेना है, पर कैसे